फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से क्लस्टर यूनिवर्सिटी अध्यादेश पारित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी के पीटीए अध्यक्ष ललित पठानिया ने कहा कि गत दो वर्ष पहले केंद्र सरकार गरीब बच्चों को सस्ती और घरद्वार पर शिक्षा देने के लक्ष्य से मंडी जिला को क्लस्टर विश्वविद्यालय स्वीकृत हुआ। इसके लिए केंद्र सरकार ने 24 करोड़ 30 लाख की राशि भी प्रदान की। लेकिन, पूर्व प्रदेश सरकार ने निजी विश्वविद्यालयों को लाभ पहुंचाने के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना को लटकाए रखा। जिससे सूबे के मध्य जोन के विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा के लिए बाहरी जिलों और राज्यों का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार से इस दिशा में जल्द कदम उठाने की उम्मीद है। सीएम जयराम ठाकुर से मिलकर जल्द ही शीतकालीन सत्र में क्लस्टर यूनिवर्सिटी के अध्यादेश को पारित करने की मांग उठाई जाएगी। इसके साथ ही रूसा के तहत सेमेस्टर प्रणाली को खत्म करके पुरानी वार्षिक प्रणाली को पुन: लागू करने की मांग उठाई है। ताकि, विद्यार्थियों को घरद्वार उच्चतर शिक्षा की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें