फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्रेम अभियान में 15179 नए मतदाताओं का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला प्रशासन का मतदाता जागरूकता को समर्पित सप्रेम अभियान रंग लाने लगा है। मतदाता पंजीकरण टीमें महज दो हफ्ते में जिलेभर में 15,179 नए लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने में सफल रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि अभियान के पहले चरण में 26 मार्च से 6 अप्रैल तक प्रशासन की टीमों ने घर-घर दस्तक देकर हर मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क साधा और पात्र लोगों का पंजीकरण किया। साथ ही सभी मतदाताओं को 19 मई को मताधिकार के प्रयोग को लेकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

इस दौरान सवा तीन लाख से अधिक लोगों को मतदान को लेकर शपथ भी दिलवाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने 19 मार्च को मंडी के सेरी मंच से स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता के लिए सप्रेम यानी संपर्क प्रत्येक मतदाता अभियान की शुरुआत की थी।
...
दिव्यांगजन और बुजुर्ग मतदाताओं की जरूरतें जानीं
डीसी ने कहा कि अभियान के दौरान पंजीकरण और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के साथ ही दिव्यांगों, बुजुर्गों और महिलाओं की मतदान को लेकर जरूरतों का भी पता लगाया। 7623 दिव्यांग मतदाताओं से संपर्क किया गया और मतदान को लेकर उनकी जरूरतें जानीं। इनमें से 1074 दिव्यांगजनों ने मतदान दिवस पर प्रशासन की ओर से वाहन सुविधा, व्हील चेयर, मतदान केंद्रों पर स्वयंसेवियों की सहायता उपलब्ध करवाने को कहा।
विज्ञापन

...
चूकें नहीं, छूटे नहीं
ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल है। अभी भी जो पात्र मतदाता छूट गए हैं उनके नाम सूची में दर्ज किए जाएंगे। एक जनवरी, 2019 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवा लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए अपना पंजीकरण जरूर करवाएं। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि कोई मतदाता नाम दर्ज करवाने से न चूके और अधिकारी यह तय करें कि कोई मतदाता पंजीकरण से न छूटे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें