फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपू एवं यामिनी के नारे को सराहा, मिला प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में केंद्रीय छात्र परिषद का नवरस शनिवार को संपन्न हो गया। दो दिवसीय सांस्कृतिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया। एससीए के मुख्य सलाहकार डॉ. सीपी कौशल, डॉ. सुधीर शर्मा, संजय शर्मा और अनिल गुलेरिया के निर्देशन में आयोजित इस समारोह में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर शिरकत की। समारोह में कविता पाठ, भाषण, वाद-विवाद, लघु नाटिका, एकलगान, एकलनृत्य, समूहगान, नारा लेखन, फैंसी ड्रेस और फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समारोह के पहले दिन एसडीएम सुंदरनगर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि शनिवार को समापन पर प्राचार्य डॉ. पवन जंवाल मुख्यातिथि थे। डॉ. सीपी कौशल और अनिल गुलेरिया ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले दिन कविता पाठ में श्रेया और विदिया, समूहगान में निशा एवं ग्रुप, भाषण में अभय एवं निधि, एकलनृत्य में छवि गौतम एवं मीनाक्षी, लघु नाटिका में हितेश ग्रुप और मानिक ग्रुप, फोटोग्राफी में इंदु कौंडल व अतुल शर्मा, नारा लेखन में दीपू व यामिनी, रंगोली में पायल व ज्योति और दिव्या व पुष्पलता विजेता रहे। शनिवार को दूसरे दिन की प्रतियोगिता में वाद-विवाद में साक्षी और अंकुश, एकल गान में आदित्य बंसल एवं अर्चना, फैंसी ड्रेस में गिरीश व अनुराधा, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक में मनीश अटल एवं आजित्य बंसल, पैनल डिस्कशन में साक्षी और अंकुश, मेहंदी में कनिका व मीना, सुभांगी व निशा विजेता रहे। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ. पवन जंवाल ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें