फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग में मांगों को लेकर गरजी एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग में मांगों को लेकर गरजी एबीवीपी
विज्ञापन

करसोग (मंडी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करसोग इकाई ने महाविद्यालय परिसर में प्रदेश सरकार और महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की। उन्होंने छात्र संघ चुनाव बहाल करने, छात्रवृत्ति घोटाले की जांच करने के साथ ही स्थानीय समस्याओं, प्राध्यापकों की कमी, पुस्तकालय में पुस्तकों का उचित प्रबंध, महाविद्यालय में छात्रों को पार्किंग की उचित व्यवस्था, ऑडिटोरियम के निर्माण जैसी मांगों को सरकार से जल्द पूरा करने की मांग उठाई। उन्होंने चेताया कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। इकाई सचिव दलीप कुमार ने कहा कि सरकार अपने किए वायदों से मुकर रही है। इस धरने में इकाई के 70 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें