मंडी। नामधारी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब डॉक्टर इलेवन टीम ने अपने नाम किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में 8 विभागों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला डॉक्टर इलेवन और उपायुक्त इलेवन के बीच हुआ। टॉस जीतकर डॉक्टर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए। जवाब में उपायुक्त इलेवन 71 रन ही बना पाई। पुलिस उपअधीक्षक करण गुलेरिया ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह जानकारी क्लब के महासचिव राजेंद्र राजा मल्होत्रा ने दी। इस अवसर पर युवा सेवा एवं खेल विभाग के संयोजक सुरेश शर्मा, संतोष कपूर, कमल कांत, सुरजीत ठाकुर, राजेश शर्मा मौजूद रहे।