फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संधोल में दिनभर तड़पता रहा कड़ाकी में फंसा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर/संधोल (मंडी)। जिले में अवैध शिकार नहीं रुक रहा है। धर्मपुर के संधोल के बल्याली गांव में कड़ाकी में फंसा तेंदुआ इस बात की तस्दीक कर हा है कि यहां अभी भी अवैध शिकार हो रहा है। बल्याली (घेरकुट) के पास शुक्रवार को दिन भर तेंदुआ कड़ाकी में फंसा रहा। वह निकलने के लिए जद्दोजहद करता रहा। सूचना के बाद गोपालपुर से वन्य प्राणी विभाग की टीम आई और उन्होंने तेंदुए को छुड़ाया। तेंदुए को गोपालपुर स्थित चिड़ियाघर ले जाया गया है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी विभाग की टीम की मदद की। उधर, विभागीय टीम ने शिकारियों पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

शाम करीब 6 बजे वन विभाग की टीम गोपालपुर से पहुंची। तेंदुए को ब्रेक वायर यानी कड़ाकी से निकालकर पिंजरे में डाला गया। जहां एक ओर फंसे हुए तेंदुए के हिंसक होने का खतरा तो दूसरी ओर अंधेरे का खतरा था। लेकिन करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद टीम को तेंदुए को छुड़ाने में सफलता हाथ लगी।
डीएफओ जोगिंद्रनगर राजीव कुमार ने तेंदुए को गोपालपुर जू ले जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल घायल तेंदुए का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शिकार पर शिकंजा कसा जाएगा। शिकारियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें