फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बिना हेलमेट बाइक चलाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को कानून का पाठ पढ़ाने के लिए मंडी पुलिस ने अनूठा तरीका खोजा है। जिले के पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने पहुंचे दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसे मंडी पुलिस ने नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान का नाम दिया है। मंगलवार को कामाक्षा सभागार पुलिस लाइन मंडी में पेट्रोल पंप मालिकों के साथ आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक में पंपों में सीसीटीवी कैमरे लगाना भी अनिवार्य किया है। इसमें एक कैमरा सड़क की तरफ लगेगा ताकि संदिग्धों पर नजर रखी जा सके। बैठक की अध्यक्षता एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने की।
विज्ञापन

बैठक में 25 पेट्रोल पंप मालिकों ने भाग लिया। संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एक दिसंबर से पेट्रोल पंप मालिक दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं देंगे और इस संदर्भ में पेट्रोल पंप मालिक बैनर व सूचनापट्ट में अवगत करवाएंगे। जिलेभर में यह आदेश सख्ती से लागू किए जाएंगे।
....
संदिग्धों की सूचना तुरंत पुलिस स्टेशन दें
सभी पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देश दिए गए कि किसी भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति पर शक होने पर नजदीकी पुलिस थाना और चौकी को सूचित करें। पेट्रोल पंप मालिकों से अपने-अपने पंपों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए। कहा कि एक कैमरा मुख्य सड़क की तरफ लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें