फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैहर कॉलेज भवन को पांच करोड़ जारी : राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। विधायक राकेश जंवाल ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई हैं। कहा कि जब महिलाएं और बच्चे स्वस्थ होंगे, तभी एक स्वस्थ समाज की रचना की जा सकती है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए राष्ट्रीय पोषाहार मिशन के अंतर्गत महिलाओं को जागरूकता शिविरों के माध्यमों से पौष्टिक आहार की जानकारी दी जा रही है। रविवार को सुंदरनगर के डैहर में महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कहा कि डैहर कॉलेज भवन निर्माण के लिए भी 5 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि डैहर में शीघ्र ही एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। डैहर में एटीएम स्थापित किए जाने के भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने उप तहसील कार्यालय डैहर में लोगों के बैठने की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए शैड निर्माण करने की भी घोषणा की। इस अवसर पर क्षेत्र की 45 महिलाओं को हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन तथा बेटी है अनमोल योजना के तहत 10 बेटियों को एफडी प्रदान की गई। इस मौके पर एसडीएम राहुल चौहान, पंचायत प्रधान राजेश धीमान, सरोज शर्मा, लेख राम, मनोहर लाल, रोशन लाल, जीत राम, रमेश वर्मा, मस्त राम सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें