फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवालसर, सरकाघाट में तीन चार घंटे बंद रहीं सभी दुकानें

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मंडी/रिवालसर/सरकाघाट । केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी एक्ट के संबंध में दिए गए निर्णय को पलटने के विरोध में बंद का असर रिवालसर और सरकाघाट में ही देखा गया। मंडी एवं अन्य क्षेत्रों में बंद का असर कहीं नहीं दिखा। रिवालसर में दुकानें करीब चार घंटे तक बंद रखी गईं। सरकाघाट में भी तीन घंटे तक बाजार आंशिक रूप से बंद रहा। उधर मंडी में ब्राह्मण सभा सदर ने बैठक करते हुए केंद्र सरकार के निर्णय का विरोध किया है। जाति नहीं, आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

दूसरी तरफ रिवालसर के व्यापार मंडल एवं ब्राह्मण सभा के सदस्यों ने मिलकर विरोध स्वरूप रिवालसर बाजार में रोष रैली निकाली। सांकेतिक रूप से बाजार में चार घंटे तक दुकानें बंद रखी गईं। इस एक्ट के विरोध में नायब तहसीलदार रिवालसर हरीश कुमार के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भी सौंपा गया। विरोध रैली के बाद लोअर ग्राम पंचायत के प्रांगण में सामान्य वर्ग की एक जनसभा की गई है। इसमें जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान मोहन लाल ने नए लागू किए गए एससी-एसटी एक्ट को सामान्य वर्ग की जातियों के हितों के लिए घातक बताया है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटकर लोकसभा और राज्यसभा से जो नया एक्ट पास करवाया है वह एक्ट सामान्य वर्ग के लोगों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि आरक्षण को देश में जातियों के आधार पर नहीं, आर्थिक आधार पर लागू किया जाए। मोदी सरकार ने नए एक्ट को अगर वापस नहीं लिया तो सामान्य वर्ग इसका हिसाब आगामी 2019 के चुनावों में लेगा। विरोध रैली में रिवालसर व्यापार मंडल के प्रधान ढमेश्वर ठाकुर, पूर्व नगर पंचायत प्रधान पवन गुप्ता, लोअर पंचायत के प्रधान तेज सिंह, जिला ब्राह्मण सभा के प्रचार सचिव हेत राम सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें