फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांसर, कोरियोग्राफर बनना है तो वल्लभ कॉलेज में लें एडमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। यदि आप डांसर, कोरियोग्राफर बनकर फिल्म या स्टेज शो में नाम कमाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। राजकीय वल्लभ कॉलेज मंडी अब डांस के शौकीनों के लिए डांस विषय शुरू हो गया है। यदि आप डांस के शौकीन है तो अब आप इस क्षेत्र में अपना कॅरिअर बना सकते हैं। इसके लिए आपको किसी बाहरी राज्य में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के कॉलेज में डांस विषय शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

पहली बार प्रदेश में इस विषय को शुरू किया गया है। हालांकि, कॉलेजों में संगीत की पढ़ाई पहले से हो रही है। लेकिन, डांस विषय संगीत विषय से हटकर होगा। इसमें केवल नृत्य से संबंधित ही पढ़ाया जाएगा। आज के समय में डांस में कॅरिअर बनाने की बेहतर संभावनाएं हैं। देश में डांस के कई रियलिटी शो शुरू किए गए हैं। इस विषय में प्रशिक्षण हासिल कर टीवी शो में भी स्टूडेंट अपना स्थान पक्का कर सकते हैं। इन रियलिटी शो में देशभर के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में डांस का क्रेज और ज्यादा बढ़ा दिया है। इसके जरिये देश-विदेश में अपना नाम बनाने के साथ लाखों करोड़ों रुपये भी कमा सकते हैं। मंडी जिले में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सैकड़ों युवा ऐसे हैं जो नृत्य के क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं। अब ऐसे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है।

प्रोफेसर नियुक्त, विषय शुरू : प्राचार्य
मंडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक अवस्थी ने कहा कि कॉलेज में डांस विषय शुरू किया गया है। इस विषय के प्रोफेसर की भी नियुक्ति हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी इस विषय में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें