पधर (मंडी)। झटिंगरी स्कूल में आयोजित अंडर-14 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश सरकार की ओर से पहली बार आयोजित शह और मात के खेल शतंरज में देव पब्लिक स्कूल उरला की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की छात्रा अवंशिका, गुनगुन, इशिका, दीपिका, नेहा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। साथ ही स्कूल की छात्राओं ने कबड्डी में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए संघर्ष जारी रखा। इस उपलब्धि के लिए स्कूल के चेयरमैन नवीन शर्मा स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष सपना देवी, मुख्याध्यापिका अंबिका शर्मा, किरण कुमारी, दीपा कुमारी, राधा देवी को बधाई दी है।