फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मोहन के हवाले राम कृष्ण आश्रम लदरूंही की पदवी 

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। सीएम जयराम ठाकुर ने राम मोहन दास रामायणी को श्रीराम कृष्ण आश्रम लदरूंही की महंताई सौंपी। इस दौरान रामानंद आचार्य ने कहा कि जिस का चरित्र पूजनीय हो उसी के चित्र की पूजा होती है। भगवान राम का चरित्र पूजनीय रहा है, तभी तो भगवान राम के चित्र की पूजा होती है। कहा कि हमें भगवान राम से प्रेरणा लेनी चाहिए। हम अपने जीवन के पलों में भगवान राम को याद तो करते हैं। लेकिन, उनके दिखाए रास्ते पर नहीं चल पाते और पाश्चात्य के चक्कर में अपने संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं। जोकि हमारे दुखों का कारण बनता जा रहा है। उन्होंने माता-पिता की पूजा करने को असली धर्म बताया और उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि प्रात: सबसे पहले उठ कर माता पिता की पूजा की जाए फिर गुरुजन की। इससे पूर्व यहां चल रहे नव दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति डाली गई। जबकि गोलोक श्वासी गोबिंद दास वैष्णव की पुण्य तिथि पर उनकी मूर्ति स्थापना की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन


झलकियां
भाजपा नेताओं ने अलग-अलग किया सीएम का स्वागत
सीएम जयराम ठाकुर के लघु दौरे के दौरान जोगिंद्रनगर में भाजपा में फिर गुटबंदी सामने आ गई है। जिसमें एक गुट विधायक प्रकाश राणा, दूसरा सांसद रामस्वरूप शर्मा, तीसरा ठाकुर गुलाब सिंह के पक्ष में नारे लगाने लगा। सीएम का विधायक प्रकाश राणा और सांसद रामस्वरूप ने मंडी और कांगड़ा सीमा के घट्टा में स्वागत किया तो पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह ने लदरूंही में स्वागत किया।।

जयराम ठाकुर की तो लाटरी लगी है
पंडाल में श्रुति महाराज वृदांवन ने कहा कि जिसके भाग्य में जो होता है वैसे ही होता है। जयराम ठाकुर की तो लाटरी लगी है, वे मुख्यमंत्री बन गए। श्रुति महाराज ने चुटकी लेते हुए कहा कि जयराम जी आपको प्रदेश में इतना काम करना है कि प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा का बारी-बारी सत्तासीन होने का मिथक तोड़ना है। जिससे पंडाल में हंसी और तालियों की गड़गड़ाहट हो गई।
विज्ञापन


अब यहां रामराज की स्थापना करनी है
मंदिर संचालक रामशरण दास ने कहा कि प्रदेश को मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम के रूप में तो मिल गया है परंतु उन्हें अब यहां रामराज्य की स्थापना करनी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह दौरा मात्र आधे घंटे का था, लेकिन खराब मौसम के चलते कार्यक्रम अढ़ाई घंटे चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें