फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग से सड़क पर गिरी कार, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में शुक्रवार को एक भयानक हादसा होने से टल गया। शहर के बीचों बीच स्थित रामलीला मैदान में पार्किंग में खड़ी एक कार के अचानक पीछे की तरफ लुढ़क कर लगभग 10 फीट नीचे सड़क पर गिर जाने के कारण उसकी चपेट में एक बाइक आ गई। हादसे में कार और बाइक को तो काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन गनीमत रही कि हादसे में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, जहां कार गिरी वहां हर समय लोगों का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन, उस समय सड़क से न तो कोई लोग गुजर रहा था और न ही कोई वाहन, जिस कारण बचाव हो गया। सड़क पर इस दुघर्टना के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें