फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोडू धोए तेरे डूगे नालुए पर मचा धमाल

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। जिलास्तरीय करसोग नलवाड़ मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी कलाकारों के नाम रही। एक के बाद एक गीतों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं मशहूर कॉमेडियन प्रिंस ने चुटकुलों से हंसी का माहौल बनाते हुए खूब वाहवाही बटोरी। पहला रंगारंग कार्यक्रम ग्रीन हिल्ज कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रायोजित किया गया। पहली संध्या में विधायक हीरालाल ने बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की। मेला कमेटी के सदस्यों ने मुख्यातिथि को शाल टोपी और स्मृति चिन्ह के रूप में पौधे देकर सम्मानित किया। बतौर स्टार कलाकार मंच पर पहुंचे विक्की राज्टा ने धोडू धोए तेरे डूगे नालुए, धारा पादे लागी कुकडी मामा, हो बांकी चंद्रा आदि गीत गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। प्रस्तुति देने पहुुंचे कॉमेडियन प्रिंस गर्ग ने पंडाल में बैठे दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। इस दौरान हिंदी गाने तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी, दमा दम मस्त कलंदर, मेरे रश्के कमर आदि का भी खूब दौर चला। प्रकाश शर्मा और चंद्रकला ने भी बेहतर प्रस्तुतियों से मंच पर खूब समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें