फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर गिरी मिडल स्कूल पुरानी मंडी की सुरक्षा दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी-पठानकोट एनएच पर स्थित राजकीय मिडल स्कूल पुरानी मंडी की सुरक्षा दीवार गिरने से कुछ समय के लिए सड़क पर पहिये थम गए। हालांकि, एक तरफ से एनएच से वाहनों की आवाजाही जारी रही। विभागीय कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर सड़क पर गिरे मलबे को हटा दिया है। हादसे के वक्त स्कूल में अवकाश था। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं, जिस वक्त सुरक्षा दीवार ढही, एनएच पर कोई वाहन अथवा लोग नहीं चल रहे थे। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ बजे यह सुरक्षा दीवार गिरी और दीवार की ईंटें सड़क पर बिखर गईं। जब दीवार ढही तो सड़क पर कोई वाहन नहीं था। यह स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय मंडी के अधीन है। मौजूदा समय में करीब 40 विद्यार्थी इस स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल के मैदान के चारों तरफ सुरक्षा दीवार लगाई गई है। जिसकी काफी समय से मरम्मत नहीं हुई। इस कारण दीवार जर्जर हो चुकी है। सोमवार को मौसम साफ होने के बावजूद अचानक दीवार गिर गई। क्रिसमस के चलते स्कूल में छुट्टी थी और स्कूल बंद था। स्थानीय पार्षद ने दीवार गिरने की सूचना स्कूल के शिक्षकों को दी। दीवार गिरने से स्कूल को काफी नुकसान हुआ है। राजकीय बाल विद्यालय मंडी के प्रधानाचार्य परस राम सैनी ने बताया कि उन्हें स्कूल की सुरक्षा दीवार गिरने की सूचना मिली है। मौके का निरीक्षण का नुकसान का आकलन किया जाएगा और दोबारा सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें