जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्यूंह में शुक्रवार को जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य नागेश ठाकुर ने की। प्रश्नोत्तरी में केवल छह राउंड रखे गए। प्रत्येक राउंड में चार-चार प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने सभी प्रश्नों का सही-सही उत्तर देते हुए शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाठशाला के गांधी सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि, इनका पीछा करते हुए सुभाष सदन दूसरे स्थान और लक्ष्मी और इंदिरा सदन के प्रतिभागी तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में गांधी सदन की साक्षी धरवाल प्रथम स्थान पर रही। अंत में कार्यवाहक प्रधानाचार्य नागेश ठाकुर ने बच्चों को मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।