जोगिंद्रनगर (मंडी)। डोहग आईटीआई में चल रही जिलास्तरीय आईटीआई कन्या खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जोगिंद्रनगर आईटीआई को ऑल ओवर बेस्ट के खिताब से नवाजा गया। जबकि सोलो सांग में जोगिंद्रनगर आईटीआई प्रथम, वूमेन मंडी आईटीआई द्वितीय तथा कोटली तीसरे स्थान पर रही। ग्रुप सांग में जोगिंद्रनगर की टीम प्रथम, मंडी द्वितीय तथा बग्सैड तृतीय स्थान पर रही। फोक डांस में भी जोगिंद्रनगर प्रथम, कोटली द्वितीय तथा मंडी वूमेन आईटीआई तीसरे स्थान पर रही। मार्च पास्ट में जोगिंद्रनगर प्रथम, मंडी दूसरे तथा बगस्याड़ तृतीय स्थान पर रही। वहीं, खोखो मुकाबलों में बग्सैड ने थलोट को हरा कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। वॉलीबाल में भी बग्सैड ने जीत हासिल की और सुंदरनगर को हराया। जबकि बैडमिंटन में भी बग्सैड ने बाजी मारते हुए मंडी को हराया। कबड्डी में मंडी ने बग्सैड को हरा कर ट्राफी जीती। बुशू के 45 किलोग्राम मुकाबले में मंडी आईटीआई की कोमल पहले, मनीषा दूसरे तथा प्रीति तीसरे स्थान पर रही। 48 किलोग्राम भार में रजनी मंडी पहले, भावना दूसरे तथा समिता और गोमती तीसरे स्थान रही। 52 किलो बुशू के मुकाबले में दिशा प्रथम, गायत्री थलौट तथा उर्वशी और पूनम तीसरे स्थान पर रही। 56 किलो में वर्ग में तमन्ना पहले, पूजा दूसरे तथा कृष्णा और रेखा तीसरे स्थान पर रही। 60 किलो ग्राम वर्ग में ज्योति प्रथम, कमलेश द्वितीय तथा रसमा और राधा तृतीय स्थान पर रही। 65 किलोग्राम वर्ग में कल्पना प्रथम, पूजा मंडी द्वितीय तथा नीलम तृतीय स्थान पर रही। 70 किलोग्राम में किरण थलोट प्रथम तथा नगीना मंडी द्वितीय रही। 75 किलो स्पर्धा में अंजलि मंडी वूमेन कालेज प्रथम स्थान पर रही। जबकि, 80 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियंका ने बाजी मारी।