पधर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता डीसी यादव ने शिरकत कर मेधावी छात्रों को पुरस्कारों से नवाजा। इस दौरान संगम पाठशाला मिडल स्कूल गरलोग और जुंढर के मेधावी भी सम्मानित किए गए। इससे पूर्व प्रधानाचार्य मनोज ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मुख्यातिथि ने कहा कि शैक्षणिक जीवन ही छात्रों के भविष्य की रूपरेखा तैयार करता है। इस दौरान स्थानीय स्कूल के मेधावियों मोहित, नमन, विक्रम हिमानी, अक्षय, वनीता, रिया शर्मा, तनीशा, ज्योति राव, सरिता, डिंपल, सिमरन को पुरस्कार से नवाजा गया। बोर्ड की मेरिट सूची मेें नाम दर्ज करने पर ज्योति राव, सरिता, हिना, शिवानी, नेहा कुमारी, आशीष, अंकित कुमार, हिमानी राणा को पुरस्कार से नवाजा गया। स्कूल में सर्वाधिक हाजिरी दर्ज करने का इनाम रजनीश, आरती, सानिया, निखिल अरोड़ा, सचिन कुमार, रितिका शर्मा, दर्शना, निशा कुमारी को मिला। खेल और अन्य गतिविधियों के लिए नमन कुमार, हर्शित, भूमिका, सूर्यांश, विकास, नवीन, डिंपल, दिशा, सारिका, अक्षय कुमार, नीतू, पूनम, बनीता, मंजू को पुरस्कृत किया गया। स्टूडेंट आफ द ईयर का अवार्ड जमा एक की छात्रा दीक्षा कुमारी को मिला। ब्लॉक लेवल पर चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में दूसरे स्थान पर रहने वाली स्कूल टीम को भी पुरस्कार से नवाजा गया। संगम पाठशाला जुंढर में शैक्षणिक गतिविधियों में छठी से आठवीं कक्षा के मेधावियों अजय कुमार, रिशिता, किरण देवी, मोनिका, विनय कुमार, रीना देवी को सम्मान मिला। मुख्यातिथि ने स्कूल में शौचालय निर्माण को हर संभव आर्थिक सहयोग राशि देने की बात कही। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए बच्चों को तीन हजार और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन को अपनी ओर से दस हजार की राशि भेंट की। समारोह में स्कूल के लिए भूमि दान करने वाले जयराम ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य स्थानीय निवासी बीरी सिंह यादव, उपप्रधान हरदेव सिंह ठाकुर, एसएमसी प्रधान हितेंद्र कुमार, रोशन लाल बिष्ठ, हरीश बनेर, लाल सिंह ठाकुर, ललित, सतीश पठानिया सहित अभिभावक मौजूद रहे।