फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे अधिक पुरूषों ने जोगिंद्रनगर-95 में किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव वीरवार को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त होने के बाद चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद होने के साथ ही समर्थकों के बीच अपनी-अपनी जीत के दावों का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी मतदान को लेकर बूथ बाइज कार्यकर्ताओं से फीड बैक ले रहे हैं। अपनी-अपनी जीत के प्रति आश्वस्त कार्यकर्ताओं ने बीच में शर्त लगाने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। जोगिंद्रनगर में इस बार के चुनावों में कुल 64932 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमें 27968 पुरुष मतदाता जबकि 36964 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जोगिंद्रनगर में कुल 127 पोलिंग बूथों में जोगिंद्रनगर का पोलिंग बूथ नंबर 95 और घरोंण ऐसे बूथ रहे हैं, जहां पर पुरुष मतदाताओं के वोट अधिक रहे हैं। शेष बचे 125 पोलिंग बूथों में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही है। जोगिंद्रनगर विधानसभा हलके में सबसे अधिक मतदान ढेलू दो मतदान केंद्र में 86.18 प्रतिशत तथा सबसे कम भटवाडा मतदान केंद्र में 54.55 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें