फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने सिर पर पानी का लोटा रखा तो भाजपा ने ईष्ट देवता की खिलाई कसमें

विज्ञापन
leader - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और भाजपाई समर्थक वोट बटोरने के लिए मतदाताओं को रस्में और कस्में देने में भी पीछे नहीं रहे। यहां पानी का लोटा सिर पर रखकर भी कसमें दिलवाई गईं तो ईष्ट देव की कस्मों से भी वोट बांधने की कोशिश की गई। यह दावा आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक संस्था ने किया है। साथ ही मामले को भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने की बात भी कही है। संस्था के प्रदेश महासचिव कैप्टन हेतराम शर्मा ने विधानसभा चुनावों में आरोप लगाया कि जहां एक जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ के नजदीक पानी का भरा लोटा रख दिया। ऐसे लोग जिनका सरोकार किसी राजनीति पार्टी से नहीं है। उन्हें जोर जबरदस्ती उनके सिर पर लोटा रख कर उन्हें कसम दिलाई गई कि आप अपना वोट सिर्फ कांग्रेस को ही देंगे। अन्य किसी भी पार्टी को नहीं। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी घर में जाकर मतदाताओं को उनके मां-बाप और बच्चों व इष्ट देवताओं की कसमें देते हुए भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए मजबूर किया। उधर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ठाकुर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। कहा कि इस तरह का कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें