जिला में 19 पोलिंग स्टेशन अति संवेदनशील
10 विस क्षेत्रों में 137 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील
त्रिपुरारी सांख्यान
मंडी।
जिला मंडी के 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1091 पोलिंग स्टेशन हैं। इनमें से 137 संवेदनशील और 19 अतिसंवेदनशील हैं। चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने इन सभी पोलिंग स्टेशनों पर पुख्ता प्रबंध कर दिए हैं, ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना न हो। जिला मंडी के अधिकतर क्षेत्र बहुत ही दुर्गम हैं। इसके चलते यहां पर चुनावों के दौरान आयोग को बहुत अधिक पुख्ता प्रबंध करने पड़ते हैं। करसोग में साकरा अतिसंवेदनशील पोलिंग स्टेशन, सुंदरनगर में अलसु और निहरी, नाचन में ढावण व कनैड, सराज में शिकाबरी, धर्मपुर में संधोल, टिहरा, सरौन, सज्याओपिपलू व धर्मपुर, मंडी में कोटली व निचला लोट, बल्ह में डडौर, भंगरोटू व कुम्मी व सरकाघाट में छत्र, भद्रवाड़ और बलद्वाड़ा अतिसंवेदनशील पोलिंग स्टेशन हैं। वहीं, जोगिंद्रनगर और द्रंग क्षेत्र में कोई भी अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ नहीं हैं।
अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों पर तैनात होगी पैरा मिलिट्री फोर्स : एसपी
पुलिस अधीक्षक मंडी अशोक कुमार ने बताया कि चुनावों में सुरक्षा के हर पहलू को ध्यान में रखा जाएगा। अतिसंवेदनशील पोलिंग स्टेशनों पर पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए जाएंगे, जबकि संवेदनशील स्टेशनों पर अन्य बटालियनों के जवान कड़ा पहरा देंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने सभी पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं।
विस क्षेत्र संवेदनशील अति संवेदनशील
करसोग 09 01
सुंदरनगर 27 02
नाचन 16 02
सराज 11 01
द्रंग 11 00
जोगिंद्रनगर 25 00
धर्मपुर 06 05
मंडी 11 02
बल्ह 11 03
सरकाघाट 10 03