मलखंभ प्रतियोगिता में करतब दिखाते खिलाड़ी। स्रोत जागरूक पाठक
सरकाघाट (मंडी)। संस्कार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल समैला में रविवार को जिला स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता करवाई गई।
इसमें मंडी जिले के विभिन्न क्लबों के लगभग 120 नन्हे और युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने मलखंभ, लटका खंभा मलखंभ और रस्सा मलखंभ की स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा, शारीरिक संतुलन और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कला अध्यापक अमर सिंह धीमान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मलखंभ भारत का प्राचीन पारंपरिक खेल है, जो बच्चों में अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास की भावना विकसित करता है। साथ ही, यह उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए भी प्रेरित करता है।
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से उत्कृष्ट खिलाड़ियों को विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश और सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए विद्यालय के प्राचार्य यशवंत सिंह और उनकी पूरी टीम की सराहना की। संवाद