फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि में हेलीकॉप्टर से देख सकेंगे मंडी का नजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में इस बार लोग हेलीकॉप्टर से मंडी नगर का नजारा मात्र 15 मिनट में देख सकेंगे। जिला प्रशासन ने एक निजी कंपनी को इस हवाई सैर के लिए हायर किया है। यह कंपनी शिवरात्रि महोत्सव के दौरान लोगों को पूरे शहर की परिक्रमा हेलीकॉप्टर से करवाएगी। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि दिल्ली की यह कंपनी लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कंपनी की ही होगी। कंपनी 2500 रुपये प्रति सीट के हिसाब से एक बार ही सैर करवाएगी। अगर मौसम खराब हुआ तो बिना सैर करवाए कंपनी किसी से किराया नहीं ले सकेगी। शहर के साथ कांगणीधार में बने हेलीपैड से यह हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें