फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस ने नागधार और शिवाबदार में बनाई कार्यकारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। द्रंग महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेशमा ठाकुर ने नागधार पंचायत में पंचायत स्तर की कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें तारा देवी द्रंग ब्लॉक उपाध्यक्ष, नगीना सेवादल की अध्यक्ष और प्रेम सिंह उपस्थित रहे। इसमें कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रोमिला को प्रधान, गुड्डी देवी उपप्रधान, लता देवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नर्मदा महासचिव, रंजना सचिव, डोलमा महासचिव, पार्वती कोषाध्यक्ष चुना गया। रजिया, जयवंती, प्रमिला नागेंद्री, हुमापति, नीलमा, डोलमा, बनिता, उमा, मीना को सदस्य चुना गया। इसके बाद ग्राम पंचायत शिवाबदार की पंचायत स्तर की कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें रीना देवी प्रधान, डोलमा देवी उपप्रधान, जयमाला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनीता महासचिव, गिरजा देवी और विद्या सचिव चुनी गई। धनी देवी सलाहकार, कन्नू कोषाध्यक्ष, रजनी, निर्मला, नंदी देवी, गिरजा को सदस्य चुना गया। कार्यकारिणी के गठन के बाद द्रंग कांग्रेस महिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। इसी मकसद से पंचायत स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं की बैठक कर संगठन की मजबूती पर बल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें