फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराज लोक नृत्य दल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भाषा एवं संस्कृति विभाग ने वीरवार को भीमाकाली मंदिर के सभागार में जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसमें 12 सांस्कृतिक दलों ने अपने लोक नृत्य प्रस्तुत किए। इसमें सराज लोक नृृत्य दल परवाणा प्रथम रहा। मांडव्य कला मंच मंडी द्वितीय तथा सूरजमणि एंड पार्टी चच्योट तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ऋग्वेद ठाकुर ने विजेता, उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। उपायुक्त ऋग्वेद ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों को एक मंच प्रदान करते हैं। इसमें हमारी संस्कृति का संरक्षण और संवर्द्धन होता है। कहा कि यह गौरव की बात है कि आज का युवा भी संस्कृति के संरक्षण में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के इस तरह के आयोजन में जुड़ने से लोक संस्कृति का प्रचार-प्रसार होगा तथा आने वाली पीढ़ी को भी एक संदेश जाएगा। जिला भाषा अधिकारी रेवती सैणी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उपनिदेशक सूचना एवं जन संपर्क मंडी मंजुला मुरीद, सहायक निदेशक मत्स्य पालन खेम चंद सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें