मंडी। युवक मंडल मझवाड़ की ओर से दो दिवसीय सायरी मेला के दौरान 32वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करवाई। इस दौरान कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सांसद रामरूप शर्मा मुख्यातिथि मौजूद रहे। उनके साथ भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष हरविंद्र पाल गोस्वामी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान वॉलीबाल और कबड्डी की सीनियर ओपन प्रतियोगिता करवाई गई और अंडर-15 वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। वॉलीबाल में सीनियर वर्ग में जोगिंद्रनगर और कबड्डी में हाटेश्वरी स्पोर्ट्स क्लब विजेता रहे। 15 आयु वर्ग में कोटमोरस टीम विजेता रही। युवक मंडल के प्रधान हितेश शर्मा ने बताया कि कबड्डी विजेता टीम को दस हजार रुपये नकद इनाम और ट्राफी भेंट की गई। इसके अलावा वॉलीबाल विजेता टीम को 3100 रुपये नकद इनाम व ट्राफी भेंट की गई। इस मौके पर देवता कमेटी ने बांठड़ा का आयोजन किया। इसमेें स्थानीय कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर देव सायरी बालाकामेश्वर, धुमावती माता, देव चंडेहिया कामेश्वर, देवी लंघवार काश्मीरी, देवी काश्मीरी देहरीधार मेले के मुख्य आकर्षक रहे।
000