फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैहड़ में रसोईघर में लगी आग, सारा सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत पैहड़ के सिंहन गांव में शनिवार रात को चंद्रमणि के रसोई घर में अचानक आग लग गई। इससे रसोई घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घरवालों को आग लगने का पता रात करीब साढ़े तीन बजे चला। जैसे ही परिवार के लोगों को आग लगने का पता चला, उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वाले मदद के लिए पहुंचे। युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर अंदर रखे घरेलू गैस सिलिंडर को किसी तरह से बाहर निकाला। सभी के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। आग से 1 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। स्थानीय पंचायत प्रधान कृष्ण चंद भी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना एसडीएम धर्मपुर और तहसीलदार को दी। एसडीएम ने पटवारी हल्का को मौके पर भेज दिया है। पटवारी ने नुकसान की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। प्रधान ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें