फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता से मारपीट मामले में बदल दिए गए जांच अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। अधिवक्ता से मारपीट के आरोपों के मामले में पुलिस ने छह पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करने के बाद प्रकरण की जांच कर रहे डीएसपी भी बदल दिए हैं। अब मामले की जांच डीएसपी हेडक्वार्टर करेंगे। वीरवार को वकीलों ने शांतिपूर्ण मार्च करके आरोपी कर्मियों के निलंबन की मांग के साथ मैजिस्ट्रेट जांच की मांग उठाई। वकीलों का कहना है कि पुलिस अधीक्षक मंडी ने आरोपी कर्मियों को लाइन हाजिर करके डीएसपी सरकाघाट को जांच अधिकारी नियुक्त कर खानापूर्ति की है। यह न्यायसंगत नहीं है। बार एसोसिएशन के प्रधान किशोर वर्मा ने आपातकालीन बैठक के बाद कहा कि पुलिस अपने कर्मचारियों को बचाती दिख रही है। इसके विरोध में सरकाघाट में दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने अदालती कामकाज बंद रखा। इस बैठक में सरकाघाट बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव पास किया कि मामले की किसी मजिस्ट्रेट या न्यायिक अधिकारी से जांच करवाई जाए। कहा कि डीएसपी सरकाघाट जांच को प्रभावित कर सकते हैं, उन्हें इस मामले की जांच से हटाया जाए। उन्होंने प्रस्ताव में कहा कि थाना के पूरे स्टाफ को तुरंत बदला जाए, आरोपी पुलिस कर्मियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाए। इधर, जिला बार एसोसिएशन मंडी भी बार एसोसिएशन सरकाघाट के समर्थन में आ गई है। मंडी बार एसोसिएशन ने आपातकालीन मीटिंग करके सरकाघाट बार के पक्ष में शुक्रवार से अदालती कामकाज बंद करने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

....
जल्द आरोपियों पर होगी कार्रवाई : गुरदेव शर्मा
उधर, एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि बार एसोसिएशन के विरोध के बाद इस मामले की जांच के लिए जांच अधिकारी डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल को नियुक्त किया गया है। जल्द ही जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें