फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में पंजाब रोडवेज की बस से 40 किलो अफीम डोडा पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर पुलिस ने शनिवार दोपहर पंजाब रोडवेज की बस से पुंघ के समीप 40 किलो अफीम डोडा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इस अफीम डोडे को चूरा पोस्त बनाने के लिए सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में बस में सवार लुधियाना निवासी तीन युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस के दल ने पुंघ में हाईवे पर शनिवार दोपहर नाका लगा रखा था। इस दौरान चंडीगढ़ की ओर जा रही पंजाब रोडवेज की बस को पुलिस दल ने जांच के लिए रोका। बस की तलाशी के दौरान उसमें रखे एक बोरे में 39 किलो 900 ग्राम अफीम डोडा बरामद हुआ। अफीम डोडा का प्रयोग चूरा पोस्त बनाने के लिए किया जाता है। पूछताछ में जानकारी मिली कि यह बोरा बस में सवार तीन युवकों ने रखा था, जिस पर पुलिस ने गोल्डी (25), सतनाम (28) और गुरजंट (27) निवासी जगराओं, लुधियाना को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया जा रहा था। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें