नेरचौक (मंडी)। बल्ह उपमंडल के बाल्ट क्षेत्र की मोटला खड्ड में दोस्त संग नहाने उतरे एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार देवेंद्र ठाकुर गांव मोटला नहाने के लिए एक दोस्त के साथ मोटला खड्ड में गया था। इसी दौरान जब उसने पत्थर के ऊपर से खड्ड में छलांग लगाई तो वह नीचे एक चट्टान से टकराकर उसमें फंस गया। दोस्त ने परिजनों और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर लोग एकत्र हुए। करीब डेढ़ घंटे के बाद डूबे युवक का शव ऊपर आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बुधवार को जोनल अस्पताल मंडी में शव का पोस्टमार्टम होगा। बताया जा रहा है कि देवेंद्र ठाकुर शिक्षक दंपती का इकलौती संतान थी। एसडीएम बल्ह किशोरी लाल ने कहा कि मोटला खड्ड में युवक की खड्ड में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।