फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियुन पंचायत से पदम ठाकुर निर्विरोध प्रधान चुने

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर(मंडी)। स्थानीय निकायों के उपचुनावों में द्रंग विकास खंड की ग्राम पंचायत सियुन में प्रधान पद के उपचुनाव में पदम सिंह ठाकुर को निर्विरोध प्रधान चुना गया। इस पंचायत से कुल छह उम्मीदवारों पूर्व प्रधान लेख राम ठाकुर, शक्ति चंद, पूर्ण चंद, मोहन सिंह ठाकुर, सोहन सिंह और पदम सिंह ठाकुर ने प्रधान पद के लिए अपना नामांकन सह चुनाव अधिकारी सियुन के पास दाखिल किया था। बुधवार को नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन सभी उम्मीदवारों ने पंचायत के शेष बचे कार्यकाल में जनता पर मतदान का बोझ न डालते हुए आपस में आम राय करने का निर्णय लिया। इस बीच छह उम्मीदवारों के बीच पदम सिंह ठाकुर के नाम पर सहमति बनी। नामांकन वापस लेने के तीन बजे के निर्धारित समय से पहले सभी पांचों उम्मीदवारों ने सामूहिक रूप से पदम सिंह ठाकुर के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया। सह चुनाव अधिकारी केसर सिंह राणा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें