फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पिछले दरवाजे से चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक(मंडी)। किसान सभा बल्ह इकाई ने मेडिकल कॉलेज में रोजगार की मांग को लेकर मुख्य गेट के बाहर बैठक की। जिसके बाद सभा के प्रतिनिधियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर कॉलेज के प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। सभा के अध्यक्ष परस राम ने मेडिकल कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्तियां पिछले दरवाजे से करने का आरोप लगाया है। पदाधिकारी परस राम ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में की जा रही सफाई कर्मचारियों, सुरक्षा गार्ड व अन्य स्टाफ की भर्ती को पारदर्शिता तरीके से किया जाए। उन्होंने मंाग की है कि इन भर्तियों को लेकर स्थानीय लोगों में रोष पनप रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष गत वर्ष आउटसोर्स कंपनी को प्रधानाचार्य की ओर से लिखित ऑर्डर किए गए थे कि जो भी भर्ती की जाएगी, उसका पहले प्रचार प्रसार किया जाए। विभिन्न अखबारों में भरे जाने वाले सभी पदों को विज्ञापित किया जाएगा। कॉलेज के मुख्य गेट व सूचना पट्ट पर भर्ती संबंधी सूचना प्रचारित की जाएगी ताकि आम लोगाें को इन भर्तियों का पता चल सके। लेकिन संबंधित कांट्रेक्टर्स की ओर से अब उन आदेशों की अनदेखी की जा रही है। किसान सभा के अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि कॉलेज में की जाने वाली इन भर्तियों में पारदर्शिता नहीं बरती गई तो आने वाले दिनों में किसान सभा आंदोलन करने को विवश होगी। इस मौके पर परसराम, राजेश कुमार, तारा देवी, विद्या देवी, उर्मिला देवी, कुलदीप कुमार, चित्रा देवी, संतोष कुमारी, मिनाक्षी, आशा देवी इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें