फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में जले ठेके की मरम्मत करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के धनोटू में सोमवार को आग में जले शराब के ठेके को पुन: स्थापित करने का विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को ठेकेदार अपनी लेबर के साथ ठेके की मरम्मत को पहुंचा तो स्थानीय महिलाओं सहित अन्य लोगों ने ठेका खोलने का विरोध जताया। उन्होंने प्रशासन से मांग उठाई कि यहां से ठेका कहीं और शिफ्ट किया जाए। देर शाम तक लोगों ने ठेके के पास धरना देकर इसकी मरम्मत का काम शुरू नहीं होने दिया। जिसके बाद बीएसएल थाना पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। गौरतलब है कि धनोटू में नहर किनारे पिछले लंबे समय से शराब का ठेका चल रहा है। सोमवार सुबह ठेके में तड़के आग की घटना में करीब एक लाख की शराब जल गई। मंगलवार को जब जले हुए ठेके की मरम्मत के लिए ठेकेदार अपनी लेबर लेकर पहुंचा तो स्थानीय महिलाओं ने ठेका खोलने का विरोध जताना शुरू कर दिया। महिलाओं का विरोध देख बीएसएल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचीं। ठेकेदार ने भी स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया कि ठेका सरकार की नीतियों के तहत यहां खुला हुआ है और यह वर्षों से यहां पर चल रहा है। ठेके के कारण आसपास ऐसी आज तक कोई भी घटना न हुई है जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी हो। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वह ठेका चलने दें। ठेके के रास्ते पर ग्रामीणों के आवागमन में कोई परेशानी न हो, इसके लिए भी वह कदम उठाने को तैयार हैं। लेकिन देर शाम तक महिलाएं वहां डटी रहीं और ठेका न खुलने देने पर अडिग रहीं। दोपहर बाद महिलाओं ने एसडीएम को भी ज्ञापन सौंप ठेका बंद करने की मांग उठाई। जिस पर एसडीएम राहुल चौहान ने संबंधित विभाग को उनका ज्ञापन भेजने के बारे में आश्वस्त किया है। यह बात भी उठ रही है कि ठेका शॉर्ट सर्किट होने से जला है या कहीं साजिश के तहत तो ठेके को नहीं जलाया गया है। क्योंकि यहां आसपास शराब का अवैध कारोबार चलता है। जिन्हें अपना अवैध कारोबार चलाने में ठेका होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ठेके में आग की घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें