फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण से उखड़ेंगे पांच स्पैन, थमेगी जिंदगी की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मनाली-किरतपुर फोरलेन का निर्माण सीएम के गृह क्षेत्र की तीन पंचायतों के कई गांवों में जिंदगी की रफ्तार को थाम देगा। यहां जिंदगी की रफ्तार स्पैन (झूलों) पर ही टिकी है। राशन, पानी, नकदी फसलों को सड़क से घर और घर से सड़क तक पहुंचाने का यह अहम जरिया है। मुराह, खोलानाल और नलवागी सिराज विस क्षेत्र की सबसे दुर्गम पंचायतें हैं। हालात ऐसे हैं कि फोरलेन की जद में आने वाले इन स्पैन के निर्माण के लिए कोई प्रावधान तक नहीं किया गया है। जिससे हजारों लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। यहां पर एक स्पैन की लागत पांच से सात लाख के करीब है। ग्रामीणों ने अधिकतर स्पैन अपने पैसे खर्च करके लगाए हैं। लेकिन, अब फोरलेन निर्माण से यह स्पैन उखड़ जाएंगे। वहीं, निर्माण कर रही कंपनी नए स्पैन भी इनकी जगह नहीं लगा रही है। जिससे यहां पर लोगों को नगदी फसलें, पानी समेत हर चीज को बाजार से घर और घर से बाजार पहुंचाने में दिक्कत आएगी। लोगों ने प्रशासन से जहां-जहां स्पैन उखड़ने हैं वहां पर नए स्पैन लगाने की मांग की है। ताकि, लोगों को दिक्कतें पेश न आएं।
विज्ञापन

लगभग तीस गांवों को मिलती है इन स्पैन से सुविधा
मुराह, खोलानाल और नलवागी पंचायतों के लगभग 30 गांवों को लगे स्पैन फोरलेन निर्माण की जद में आ रहे हैं। लेकिन, प्रशासन और फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी ने इन स्पैन के निर्माण के लिए कोई प्रावधान नहीं रखा है। प्रभावित गांवों में फंजैर, दरल, शीली, कूण, उड़ाधार, गरड़ोहा, टिल समेत कई गांव शामिल हैं। यहां के लोगों अमर, प्रवीण, अनिल कुमार, दलीप सिंह, धर्मदास, धमेंद्र, देविंद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय पाल सिंह ने प्रशासन से स्पैन के निर्माण करने की मांग उठाई है।

फोरलेन कंपनी करेगी सरकारी स्पैन का निर्माण
फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी फोरलेन की जद में आने वाले सरकारी स्पैन का निर्माण कर रही है। जिसमें रैंस और खोती नाला का एक एक स्पैन शामिल है। इसके अलावा पांच से छह स्पैन यहां पर लोगों ने अपने स्तर पर पांच से छह लाख खर्च कर लगाए हैं, इनका निर्माण कंपनी नहीं कर रही है।
विज्ञापन

हटाए जाएंगे स्पैन : तहसीलदार
एलओ ऑफिस पंडोह के तहसीलदार गोकुल शर्मा ने कहा कि सरकारी भूमि पर लोगों ने जो अपने स्तर पर स्पैन बनाए हैं, उनको फोरलेन निर्माण के चलते हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें