पांगणा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बखरौट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें पंचायत समिति सदस्य बेसर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य मुंशी राम ने मुख्य अतिथि को टोपी और शॉल पहना कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि ने होनहारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। प्रधानाचार्य ने इस दौरान स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने वाले मेधावियों में आरती वर्मा, प्रीक्षित, देवांश, प्रदीप, रितिका, नेहा, अजय, हेमंत, तनुजा, सलील वर्मा, जयवंती, बनीता कुमारी, रीमा, पल्लवी को सम्मानित किया गया । सबसे ज्यादा उपस्थिति के लिए छठी के पंकज ठाकुर, सातवीं के तेजेंद्र कुमार, चंद्र मोहन, आठवीं की रितिका ठाकुर, नौवीं की प्रिया, दसवीं की तोयाषी, जमा एक की बनीता, जमा दो की पल्लवी को सम्मानित किया गया। खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी इस दौरान मुख्यातिथि ने पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत बखरौट हरिप्रिया ठाकुर, पाठशाला प्रबंधन समिति के प्रधान शीश राम चौहान, वार्ड सदस्य बिमला सहित बच्चों के अभिभावकों और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।