फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनीता को बेस्ट गर्ल अनिल को चुना बेस्ट बॉय

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकी चंद्राहण में वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना कपूर, अध्यापक वर्ग, स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कृष्ण देवी समिति के सदस्यों व पंचायत प्रतिनिधियों एवं अभिभावकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में ओम प्रकाश शर्मा महाप्रबंधक ग्रामीण एवं कृषि विकास बैंक धर्मशाला ने शिरकत की। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रा बनीता को बेस्ट गर्ल और अनिल को बेस्ट ब्वॉय चुना गया। समारोह में सरोज कुमारी, बनीता, अनिल, आलोक, मुस्कान, मालिका ज्योति, मनीष कुमार, तमन्ना, सुमन, राहुल, पंकज, डिंपल, हरीश, रोहित, दीक्षिता, ईशिता, जितेंद्र, भावनीश, अंजली, भावना, रक्षा, तरुणा, अंजु, चेतन, पूनम भारती, प्रमोद, मीनाक्षी, प्रियंका, दिवांश, भारती, योगिता शर्मा, प्रीति शर्मा को सम्मानित किया गया। अंतर सदन प्रतिस्पर्धा में प्रथम पुरस्कार कमल सदन और दूसरा स्थान चीता सदन को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सदन का पुरस्कार कमल सदन को मिला। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सहित रणजीत पाल शर्मा, धनदेव शर्मा, मस्त राम, हीरा सिंह, विक्रांत गुलेरिया, हिमा देवी, दिला राम, राजीव कुमार, नीलमणी, कृति, कर्म भूषण, राजेंद्र शर्मा, ऊष्मा, गुरदेव राम, कुंती देवी, खिमी देवी, मीना देवी, मोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें