जोगिंद्रनगर (मंडी )। हिमालयन नर्सिंग कॉलेज में आयोजित हुई फ्रेशर पार्टी में प्रियंका कौंडल को मिस फ्रेशर, एकता वालिया को मिस चार्मिंग और एकता शर्मा को मिस पर्सनेलिटी चुना गया है। इस फ्रेशर पार्टी के परिणाम मुख्यातिथि जितेंद्र चौहान द्वारा निकाले गए। फ्रेशर पार्टी में मिस अटायर आशा को चुना गया। कॉलेज के निदेशक राजेंद्र, कमला मंडयाल और निदेशक बोर्ड के सदस्य अभिषेक मंडयाल ने मेघावी प्रशिक्षु छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य संजय सैनी ने की। फ्रेशर पार्टी के दौरान ही कॉलेज की प्राध्यापिका मिस आरती सिपहिया को ऑनर ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया। वहीं एक्सीलेंट अवार्ड कॉलेज की प्राध्यापिका मिस निकिता ठाकुर को दिया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापिका मिस पूजा, रुचि, हिमानी, गीताजंलि, सोनू, नितिका, पल्लवी और मिस तमन्ना भी मौजूद रही।