फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप और बाईक की टक्कर में दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर-सरकाघाट राज मार्ग के समीप मच्छयाल लिंक रोड पर जीप और बाइक की टक्कर में प्रशिक्षु पटवारी और पूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रवीण कुमार (36) निवासी उतरेहड़, भवारना जिला कांगड़ा अपने दोस्त पूर्व सैनिक पवन कुमार निवासी भवारना के साथ बाइक पर सवार होकर मच्छयाल की तरफ जा रहे थे। अचानक सामने से गलत दिशा से जीप आई और बाइक से टकरा गई। जिसे दोनों को चोटें आई हैं। एएसआई रमेश चंद हादसे की जांच कर रहे हैं। उन्होंने इस घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें