फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में अब एक ही डेंटल चेयर पर होंगे एक्सरे-सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में अब दांतों की बीमारियों का इलाज एक ही अत्याधुनिक डेंटल चेयर पर होगा। शनिवार को डेंटल सुविधा का शुभारंभ डीन कम प्रिंसिपल डॉ. रजनीश पठानिया ने किया।
विज्ञापन

दंत विभाग में 9 लाख की लागत से तीन अत्याधुनिक कंप्यूटराइज्ड डेंटल चेयर स्थापित की गई हैं। इन पर डॉक्टर दांतों की हर प्रकार की बीमारी का इलाज कर पाएंगे। इसमें एक्सरे से लेकर सर्जरी तक हर सुविधा इसी चेयर पर दी जाएगी। वहीं, रूट केनाट ट्रीटमेंट, टेड़े मेढे़ दांत ठीक करना, लाइट क्योर, हादसों में टूटे जबड़ों को सही करने के अलावा यहां दांतों से जुड़ी हर प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाएगा। इसके लिए 11 लाख की लागत से यहां पर नए डेंटल उपकरण भी पहुंच गए हैं। इससे पहले लोगों को इन बीमारियों के इलाज के लिए निजी क्लीनिकों में जाना पड़ता था और इसमें उन्हें बहुत अधिक आर्थिक खर्च भी उठाना पड़ता था।
डीन कम प्रिंसिपल डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि 9 लाख की तीन डेंटल चेयर मेडिकल कॉलेज में स्थापित कर दी गई हैं, जो कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक तकनीकी से लैस हैं। इसका अब मरीजों को फायदा होगा। वहीं, डेंटल विभाग के प्रमुख डॉक्टर जयराम कौंडल ने बताया कि अत्याधुनिक चेयर से लोगों का इलाज करने में आसानी होगी। उधर, डेंटल सुविधा मिलने से क्षेत्र सहित विभिन्न जिलों की जनता ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें