फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग में सब्जी मंडी होने के बाद भी उत्पाद बेचने के लिए दूर दराज की मंडियों में जा रहे क्षेत्र के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी मुद्दा
विज्ञापन

सब्जी मंडी खुलने पर भी उत्पाद बेचने
दूरदराज की मंडियों में जा रहे किसान
सड़क सुविधा के बिना नहीं मिल रहा किसानों को मंडी का लाभ
छह साल से सुनसान पड़ी है मंडी, राजनीतिक दलों के प्रति किसानों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
करसोग (मंडी)। करसोग में सब्जी मंडी तैयार होने के बाद भी छह सालों से सुनसान पड़ी हुई है। क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यहां पर सड़क नहीं होना है। इस मंडी को करीब 79 लाख की लागत से तैयार किया गया है, मगर यह सफेद हाथी ही साबित हो रही है। किसानों को आज भी अपने उत्पाद बेचने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों की सब्जी मंडियों में जाना पड़ रहा है। इस सब्जी मंडी को छह साल पहले जनता को समर्पित किया गया था, मगर राजनीतिक इच्छा शक्ति के अभाव में यह आज तक सुनसान पड़ी है। हैरानी की बात है कि आठ दुकानों सहित ऑक्सशन यार्ड तैयार होने के बाद भी सब्जी मंडी में अभी तक कोई भी कारोबार नहीं हो पाया है। सब्जी मंडी 2011 में बननी शुरू हुई थी जो 2013 में बनकर तैयार हो गई थी। अब तक तीन सरकारें बदल चुकी हैं। ऐसे में इस मंडी तक सड़क नहीं बनने से किसानों में दोनों ही बड़े दलों की रही सरकारों के प्रति भारी नाराजगी है।

फाइलों में धूल फांक रहा सड़क का एस्टीमेट
सब्जी मंडी में बोली नहीं लगने का कारण यहां पर वैकल्पिक मार्ग का नहीं होना है। लोनिवि ने मार्ग के निर्माण के लिए 6 साल पहले 1.3 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया था। इसकी लागत अब करीब 2 करोड़ तक पहुंच गई है। इसमें एक पुल का निर्माण भी शामिल था, लेकिन एपीएमसी मंडी के पास खर्च करने के लिए इतनी बड़ी राशि नहीं है। इसलिए मामले को फंडिंग के लिए सरकार को भेजा गया। इस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। ऐसे में सब्जी मंडी निर्माण पर खर्च हुई लाखों की राशि बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन


हजारों किसानों को मिलना था लाभ
क्षेत्र के किसानों श्याम सिंह चौहान, पूर्ण चंद कौंडल, निक्का राम और बॉबी का कहना है सरकार की लापरवाही के चलते हजारों किसानों को सुविधा नहीं मिल रही है और किसानों को दूरदराज की मंडियों में अपने उत्पाद बेचने को ले जाने पड़ रहा है। इस कारण क्षेत्र में सब्जी मंडी होने के बाद भी किसानों का पैसा और समय दोनों ही बर्बाद हो रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द सब्जी मंडी में काम शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं दोनों दलों के नेता
सब्जी मंडी को अब तक शुरू नहीं करने की बात पर पूर्व सीपीएस एवं कांग्रेस नेता मनसा राम ने भाजपा सरकार को दोषी बताया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश सरकार की नालायकी है कि जो अब तक इस सब्जी मंडी तक रोड नहीं निकाल पाई है। उधर, भाजपा विधायक हीरालाल ने कहा कि मामला ध्यान में है। आचार सहिंता के बाद रोड का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें