फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन अग्नि सुरक्षा पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। वन विभाग एवं वन प्रचार मंडल के सौजन्य से वन अग्नि सुरक्षा जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला वन रेंज द्रंग में आयोजित की गई। अध्यक्षता वनमंडल अधिकारी मंडी एसएस कश्यप ने की। कार्यशाला में वनों पर आजीविका को लेकर आश्रित कारीगरों और महिला मंडल सदस्यों ने भाग लिया। वन मंडल अधिकारी एसएस कश्यप ने कहा कि प्रदेश की सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण वनों पर आधारित है। गर्मी के मौसम में अग्निकांड की घटनाएं बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान पहुंचाती हैं। उन्होंने कहा कि आग से वनों में नई पौध समाप्त हो रही है, जिससे बहुमूल्य जड़ी-बूटियां लुप्त हो रही हैं। इसके साथ ही शिमला से आए वन प्रचार मंडल सांस्कृतिक दल ने लोगों को नाटकों, गीत-संगीत के माध्यम से वन अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर आरओ द्रंग सुरेश शर्मा, बीओ बहादर सिंह, नरेंद्र कुमार, मेहर सिंह, वेद प्रकाश सहित विभाग के सभी वनरक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें