फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ मनाली एनएच पर पांच मील के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात सैलानी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली एनएच पर कार
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त, सात सैलानी घायल
पांच जोनल अस्पताल में उपचाराधीन, चंडीगढ़ से मनाली जा रहे थे सैलानी
पांच मील के निकट कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़की
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पांच मील के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सात लोगों को चोटें आई हैं। पांच लोगों को मंडी जोनल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है, जबकि दो को मामूली चोटें आई हैं। घायलों में तीन दिल्ली, एक यूपी और एक नोएडा का रहने वाला है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सभी सैलानी वाहन में सवार होकर मनाली की तरफ जा रहे थे। तभी रात यह हादसा हो गया। पुलिस ने घायलों की पहचान तन्नू उम्र 21 वर्ष निवासी नोएडा, दिल्ली निवासी कमल उम्र 27 साल, राहुल उम्र 28 साल, विकास उम्र 28 साल और सुभाष उम्र 27 साल के रूप में की है। गाड़ी के खाई में लुढ़क जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर रवाना हो गई। वहीं घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से मंडी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही और ओवरस्पीड के कारण हुआ है। उधर एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें