फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। लगातार हो रही वर्षा ने किसानों की नींद उड़ा दी है। पहले उम्मीद बंधी थी कि इस बार समय पर वर्षा होने के कारण गेहूं की फसल अच्छी होगी। अब लगातार हो रही वर्षा ने किसानों की मेहनत में पानी फेरना शुरू कर दिया है। किसानों के खेत पानी से लबालब हो गए हैं। गेहूं की फसल भी पीली पड़ना शुरू हो गई है। किसान अब बारिश रोकने के लिए देवी देवताओं की शरण में गए हैं। किसानों दलीप कुमार, गायत्री दत्त, श्यामलाल, बंसी लाल, वीरी सिंह, करतार सिंह, ब्रहमी देवी, सीता देवी, राजमल, विधि सिंह आदि ने कहा कि वर्षा से भारी नुकसान हुआ है। कृषि विभाग धर्मपुर के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप गुलेरिया ने कहा कि लगातार हो रही वर्षा से किसानों की फसल को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग इस पर पूरी नजर रखे हुए है और किसानों को क्या करना है इसके बारे में भी अवगत करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें