मंडी। पड्डल मैदान में शुक्रवार को नामधारी स्पोर्ट्स क्लब की क्रिकेट प्रतियोगिता में दो मैच खेले गए। पहला मैच बाबा क्लब पधर एवं मंडी इलेवन के बीच हुआ। टॉस जीतकर मंडी इलेवन ने 121 रन बनाए। जवाब में उतरी बाबा क्लब पधर की टीम 100 रन ही बना सकी। मंडी इलेवन ने 21 रनों से मैच को जीत लिया। दिन का दूसरा मैच सराज इलेवन एवं गुटकर के मध्य खेला गया। पहले टॉस जीतकर गुटकर ने 98 रन बनाए। जवाब में सराज की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए और मैच चार विकेट से जीत लिया। मंडी इलेवन और सराज टीम ने सेमिफाइनल में जगह बना ली है। क्लब के महासचिव राजेंद्र राजा ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता के 2 मैच खेले जाएंगे।