फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से कमरुघाटी और सराज घाटी पर्यटकों से गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गोहर (मंडी) । बर्फबारी ने कमरुघाटी और सराज घाटी के पर्यटन स्थलों का आकर्षण बढ़ा दिया है। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ों को देख मैदानी इलाकों से पर्यटक पहाड़ों पर बर्फ में अठखेलियां करने पहुंच रहे हैं। मनाली और शिमला की तर्ज पर कमरुघाटी और सराज घाटी पर्यटकों से खचाखच भर गए हैं। सरोआ, देवीदहड्ड, काढ़ा, बगस्याड, थुनाग, जंजैहली और आसपास के बर्फीले पहाड़ों तक पर्यटक पहुंच कर बर्फ का आनंद ले रहे हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल, ढाबों और अन्य व्यवसायियों का कारोबार अच्छा चल रहा है। कमरुघाटी के जालपा मंदिर में भारी बर्फबारी होने से हजारों पर्यटक सरोआ पहुंच रहे हैं। ज्युनी घाटी के देवीदहड्ड में पर्यटकों की बाढ़ आ गई है। जंजैहली घाटी तक पर्यटक बच्चों बुजुर्गों समेत बर्फबारी का खूब आनंद उठा रहे हैं। हालांकि कमरुनाग और शिकारी देवी में भारी बर्फबारी होने के कारण प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। 12 जनवरी को मौसम विभाग ने फिर बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। जिससे फिर पर्यटकों की पौ बारह हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें