फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांगणा स्कूल में अध्यापकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/लांगणा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लांगणा में अध्यापकों के छह पद रिक्त होने से स्कूल में पढ़ाई पूरी तरह से राम भरोसे चल रही है। ये पद सालों से खाली हैं। अन्य अध्यापक जैसे तैसे स्कूल चला रहे हैैं। इनमें कला, संस्कृत, आईटी, पीईटी, लाइब्रेरियन सहित वाणिज्य प्रवक्ताओं के पद खाली चले हुए हैं। स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों के अभिभावकों को अपने बच्चों की चिंता सता रही है। स्कूल प्रशासन की ओर से एसएमसी और डेपुटेशन के सहारे काम चलाया जा रहा है। उधर, मिडल स्कूल नेरी और धूड़ली से शिक्षकों को डेपुटेशन पर बुलाया जा रहा है, जबकि वहां पर भी शिक्षकों की भारी कमी है। क्षेत्र के लोगों सुरेंद्र कुमार, राजेश शर्मा, मनोज कुमार, सरवण सिंह, अश्वनी ठाकुर विनय, सीमा, अर्चना, सुनीता आदि ने प्रदेश सरकार और विभाग से मांग की है कि शीघ्र इन स्कूलों में शिक्षकों के पदों को भरा जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।
विज्ञापन

उधर, प्रधानाचार्य इंद्र सिंह कटवाल ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों के लगभग छह पद रिक्त चले हुए हैं। गणित के शिक्षक की चार महीने की एनसीसी ट्रेनिंग में जाने के कारण नेरी और धूड़ली स्कूल से डेपुटेशन पर शिक्षक बुलाकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें