फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर और छपाणु में चार माह में मिलेेगा पर्याप्त पेयजल : महेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने सोमवार को विभिन्न योजनाओं को जनता को समर्पित किया। साथ ही कुछ योजनाओं के शिलान्यास किए। उन्होंने धर्मपुर उपमंडल कार्यालय में सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं के लिए डेढ़ करोड़ की लागत से बने आवासीय भवन और धर्मपुर एवं छपाणु में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए ट्यूबवेल का शुभारंभ किया। उन्होंने चार माह में धर्मपुर और छपाणु को पेयजल उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने म्योह में पेयजल योजना और कांढापत्तन सड़क का शुभारंभ किया। बहरी में साढ़े छह करोड़ की लागत से बने 33केवी सबस्टेशन का शुभारंभ, बहरी पंचायत के लोअर थाती में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना का शिलान्यास किया। इसके बाद खडृून में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि धर्मपुर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। अस्पताल के भवन के साथ-साथ चिकित्सकों के आवासीय भवन का भी विधिवत शिलान्यास जल्द होगा। इस मौके पर मंडल भाजपा अध्यक्ष पूर्ण चंद, धर्मपुर के प्रधान ठाकर दास, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष देश राज पालसरा, कोषाध्यक्ष कर्मचंद ठाकुर सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं आईपीएच के चीफ इंजीनियर आरके महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें