फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किपड़ में बस खराब, 12 किमी पैदल चल कर मंडी पहुंचे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर से लगती मझवाड़ पंचायत के किपड़ गांव में एचआरटीसी की बस खराब होने से यात्रियों को पैदल ही मंडी पहुंचना पड़ा। 12 किलोमीटर चल कर यात्री मंडी पहुंचे। निगम की बस का टायर पंक्चर हो गया, इस कारण यह दिक्कत पेश आई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इस दौरान एचआरटीसी की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। बस का टायर बदलने के लिए बस में कोई भी औजार नहीं था, जिसके कारण बस बहुत देर तक वहीं पर खड़ी रही। निगम ने दूसरी बस भी नहीं भेजी, इस कारण यात्री परेशान हुए। स्थानीय लोगों के अनुसार परिवहन विभाग की छोटी नीली बसें पहाड़ी क्षेत्रों के लिए सही नहीं हैं और अक्सर मोड़ों पर इनको मोड़ने में दिक्कतें आती हैं। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने परिवहन निगम से ठीक बसें ही भेजने की मांग की है। उधर, आरएम मंडी गोपाल शर्मा ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी लेकर वह इस बात का पता लगाएंगे कि बस में जरूरी उपकरण क्यों नहीं थे। दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें