निहाल की मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन पद पर ताजपोशी तय
नेरचौक (मंडी)। जिला मंडी को एक और ओहदा मिलने वाला है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बचपन के मित्र और कॉलेज के साथी बल्ह घाटी के निहालचंद शर्मा की मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन के पद पर ताजपोशी तय हो गई है। इससे बल्ह घाटी में खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि बल्ह को एक बार फिर यह सौगात मिलने जा रही है। इससे पहले राजगढ़ हलके से जुड़े मोहनलाल जोशी भी मिल्क फेड के चेयरमैन रह चुके हैं। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे मिल्क फेड के चेयरमैन की शपथ लेंगे। नेरचौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोविंद, उपाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, छोटू राम ठाकुर, कुलदीप सकलानी, महासचिव तेजपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, रंजीत परमार, प्यारे सिंह परमार, बलदेव, कुमार जसविंदर पाल सिंह, वीरेंद्र लखनपाल, शक्ति सिंह, लहर ठाकुर, सागर संजय गुुप्ता, हैप्पी, विजय ठाकुर, रोशन ठाकुर, सुभाष सोनी, रमेश ठाकुर, गजेंद्र सिंह लाली, रोशन लाल सैनी, गगन गुरदीप सिंह, सुरेंद्र, धर्म सिंह परमार, जमील अख्तर, नित्यानंद मनमीत, गुप्ता देवेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, नरेश शर्मा, हैप्पी ने इस ताजपोशी के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया है।