फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे बाद आई अजय राणा को पीजीआई में होश

विज्ञापन
विज्ञापन
अजय राणा को पीजीआई में आई होश, सेहत में सुधार
विज्ञापन

सुंदरनगर(मंडी)। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के अध्यक्ष अजय राणा को 48 घंटे बाद होश आई है। होश में आते ही अजय राणा ने बुधवार सुबह पीने के लिए पानी मांगा। उन्हें दोपहर को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है और वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां चिकित्सक उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल, पिछले तीन दिन से नाजुक बनी उनकी हालत अब सामान्य स्थिति में आ रही है। इस बात को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि रविवार की रात को अजय राणा की तबीयत एकाएक खराब होने पर उन्हें नागरिक अस्पताल लाया गया था, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया था। इसके बाद परिजन उन्हें चक्कर स्थित निजी अस्पताल ले आए थे। यहां नाजुक हालत को देखते हुई उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अजय राणा की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सती सहित अनेक मंत्री, विधायक उनके शुभचिंतक सोमवार को कुशलक्षेम को पहुंचे थे। सोमवार रात उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई ले जाया गया था, जहां अब उनकी हालत में लगातार सुधार होना आरंभ हो गया है। उन्हें अब नार्मल ऑक्सीजन दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें